जडेजा ने छोड़ा सीएसके का साथ तो इस धुरंधर ने थामा हाथ, आईपीएल में बनेगा CSK का नया कप्तान

सीएसके

महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान माने जाते हैं। सोशल मीडिया पर भी उनके फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है तो खेल जगत में उनके फैंस की एक लंबी चौड़ी लिस्ट है। महेन्द्र सिंह धोनी के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। चार बार आईपीएल का विजेता चेन्नई सुपर किंग सीएसके को बनाने वाले कैप्टन धोनी 2023 में भी सीएसके टीम की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे। इस खबर की पुष्टि सीएसके टीम के सीईओ काशी विश्वनाथ स्वयं की है। 4 सितंबर को उन्होंने इस बात की पुष्टि की हालांकि इससे पहले धोनी ने अगले साज आईपीएल खेलने के बारे में कहा था कि वह अगले सीजन में भी खेलेंगे।

चार बार टीम को विजेता बना चुके है धोनी

पिछले सीजन के शुरू होने से ठीक पहले टीम की कप्तानी धोनी ने छोड़ दी थी। उनके जगह पर टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी रविंद्र जडेजा को टीम का कप्तान ने सौंपी गई थी। पिछले सीजन में 8 मैचों में छह में हार मिलने के बाद जडेजा ने टीम की कप्तानी वाली बस से अचानक से इस्तीफा भी दे दिया। दोबारा से सीएसके टीम की कप्तानी धोनी के हाथ में दी गई धोनी ने अपनी कप्तानी में 2010, 2011, 2018 और 2021 में आईपीएल मैच को जीता और सीएसके टीम को विजेता बनाया।

सीएसके टीम की कप्तानी में धोनी नंबर वन

आईपीएल टीम की कप्तानी के मामले में अभी तक नंबर वन माने जाते हैं। उन्होंने आईपीएल में 2 टीम की ओर से 210 मैचों में कप्तानी की है जिसमें से 123 में उन्हें जीत मिली है। 86 मैच में हार मिली हुई है कप्तानी के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर आते हैं। रोहित ने आईपीएल के 143 मैच में से 79 मैच अपनी कप्तानी में जीते हैं। आईपीएल के पीछे सीजन 2022 में इनकी टीम मुंबई इंडियन में बेहद ही खराब प्रदर्शन किया। जिसमें 14 मैचों में से केवल चार मुकाबले ही जीत सके और 10 मुकाबले हार गए महेश सिंह धोनी आईपीएल के शुरुआती मैच से ही टीम में कप्तान है।

2 साल का प्रतिबंध लगा था सीएसके टीम पर तब जाकर धोनी ने एक सीजन के लिए राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स की कप्तानी की थी। जिसके बाद स्टीव स्मिथ की कप्तानी में खेले थे। इस सीजन में धोनी ने 232 रन ही बनाए थे लेकिन धोनी एक सफल कप्तान है और उनके खेल को पसंद करने वाले भारत में ही नहीं विदेशों में भी छाए हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top