सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे पृथ्वी शॉ का वीडियो मुंबई के एक फाइव स्टार होटल के बहार का है। हम आपको बता दें की इस वीडियो में जिस लड़की से पृथ्वी शॉ का झगडा हो रहा है उसका नाम सपना गिल है, और वह एक सोशल मीडिया की मशहूर इन्फ्लुएंसर है। इस वीडियो को सपना गिल का दोस्त सूट कर रहा है, जिसमे पृथ्वी शॉ काफी ज्यादा हैरान परशान नजर आ रहे हैं।वीडियो बना रहा युवक यह बार-बार कह रहा है कि क्रिकेटर है तो क्या कुछ भी करेगा अपने मन का।
सेल्फी लेने के चक्कर में हुआ था बवाल
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार क्रिकेटर पृथ्वी शॉ के साथ यह घटना बुधवार मुंबई के तड़के में हुई। पृथ्वी के एडवोकेट के हिसाब से यह कहा गया है कि शोभित ठाकुर और सपना गिल नाम के दो फैन्स होटल में डिनर करने के लिए आए और उन्होने पृथ्वी शॉ के साथ सेल्फी खींचवानी चाहि। प्रीति सोनी उनकी बात मान ली और सेल्फी दे दी लेकिन और लोगों के साथ पृथ्वी शॉ के पास वे लोग पहुंच गए और सेल्फी की मांग करने लगे। पृथ्वी शॉ ने इस बार उन सभी को सेल्फी देने से मना कर दिया, फिर भी उन लोगों ने उनका पिछा करना नहीं छोड़ा तो पृथ्वी शावने होटल मैनेजर को बुलाकर उनको होटल से बहार करा दिया।
पृथ्वी शॉ के कार पे भी किया गया हमला
शॉ द्वारा होटल से बहार कर दिए जाने के बाद भड़के हुए दोनों फैन्स ने अपने साथियों को बुलाकर होटल के बहार पृथ्वी का इंतजार करने लगे। जैसे ही पृथ्वी शॉ होटल के बाहर आए कि तभी आठ लोगों ने बेसबॉल बैट के साथ उन्हे घेर लिया। पृथ्वी के वकील द्वारा यह कहा गया है कि वहां से पृथ्वी जैसे तैसे करके बहार निकल गए। लेकिन उनलोगो ने पृथ्वी की कार का पिछा करना शुरू कर दिया और आगे जाकर रेड सिग्नल पर उनकी कार पर हमला कर दिया। हम आपको बता दें की इस हमले में पृथ्वी शॉ के कार की विंडशील्ड टूट गई। केवल इतना ही नहीं बल्की अरोपियों ने उनसे 50,000 भी ऐठाने की कोशिश की, सपना गिल ने तो यह तक कहा कि रुपये नहीं दोगे तो झूठा केस लगा दूंगी।
इस घटने के बाद उनके दोस्त आशीष यादव की तरफ से एफआईआर दर्ज कराई गई। ओशिवारा के पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 143, 148, 149, 338, 437, 504, और 506 के तहत एफआईआर को दर्ज किया है। उसके बाद सपना गिल को पुलिस ने गिरफ्त करके अपनी हिरासत में ले लिया है और अब उनका मेडिकल करवाया जा रहा है।