भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान की लिस्ट में नंबर वन पर आने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भी काफी ज्यादा चर्चा में रहते हैं। आप सभी हां तो जानेंगे कि महेंद्र सिंह धोनी इंडियन प्रीमियर लीग यानि की आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग फ्रेंचाइजी टीम के कप्तान हैं। मीडिया रिपोर्ट्स द्वारा यह अनुमान लगाया जा रहा है कि इस साल होने वाला आईपीएल 2023 का सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखिरी आईपीएल सीजन साबित होने वाला है। इन सबके बीच एक और खबर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा चर्चा का विषय बनी है और लगातार सुरखियां बटोर रही है। तो चलिये जानते हैं इसके बारे में पूरी बात……
कैप्टन कूल से मिलने पहुचे यूनिवर्सल बॉस
भारतीय टीम के महान पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को नामो से जाना जाता है जिनमे से एक नाम कप्तान कूल भी है। हम आपको बता दें कि यह नाम उनके शांत और सर्द व्यवहार को देखते हुए प्रशंसकों द्वारा रखा गया था। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद भी महेंद्र सिंह धोनी हमेशा सुरखियों में छाए रहते हैं। आईपीएल 2023 लीग के शुरू होने से पहले महेंद्र सिंह धोनी का अभ्यास वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। लेकिन अब हाल ही में एक फोटो सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा वायरल होता दिख रहा है। हम आपको बता दें की इस फोटो में वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के महान क्रिकेटर और यूनिवर्सल बॉस से पूरी दुनिया में मशहूर क्रिस गेल और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक साथ फोटो में दिख रहे हैं।
View this post on Instagram
मीडिया रिपोर्ट द्वारा कहा गया जा रहा है कि क्रिस गेल महेंद्र सिंह धोनी के साथ मुलाकात करने के लिए गए थे जहां पर उन्हें कुछ तस्वीर भी क्लिक करवाई जो की अब सोशल मीडिया पर धूम मचा। हम आपको बता दें की तस्वीर में क्रिस गेल और महेंद्र सिंह धोनी एक साथ बेहद ही शानदार लग रहे हैं और क्रिस गेल महेंद्र सिंह धोनी के कंधे पर हाथ रख कर खड़े हैं।
धोनी की वजह से भारतीय टीम को मिली है काफी ज्यादा उपलब्धियां
महेंद्र सिंह धोनी की गिंटी दुनिया भर के सबसे काबिल कप्तान में की जाती है और वह एक खतरनाक फिनिशर के रूप में भी जाने जाते हैं। इनके सामने बॉलिंग कर रहा विरोधी टीम का बॉलर इन्हें देख कर अपना लाइन और लेंथ भूल जाता है। हम आपको बता दें की महेंद्र सिंह धोनी एकलाउते भारतीय टीम के एकलौते ऐसे कप्तान हैं जिन्होनें भारतीय टीम को आईसीसी के तीन ही ट्रॉफी जीताई है। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम में 2007 में हुए आईसीसी टी-20 विश्व कप टूर्नामेंट, साल 2011 में हुए वनडे वर्ल्ड कप टूर्नामेंट और साल 2013 में हुए चैंपियंस ट्रॉफी को जीत कर भारतीय टीम की झोली में डाला था। इसके अलावा आईपीएल की बात करें तो उनकी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स 4 बार चैंपियन बन चुकी है।