धोनी को चेपॉक में देख भावुक हुए ग्राउंड स्टाफ, बुजुर्ग से लेकर युवा ने ऑटोग्राफ के लिए लगाई लंबी लाइन, धोनी ने नहीं किया निराश, ऐसा जीता दिल VIDEO

आईपीएल 2023 अब अपने आखिरी दौर पर चल रहा है क्योंकि इस सीजन का एकमात्र मुकाबला बचा है जोकि फाइनल मुकाबला है। आईपीएल के 16वें सीजन का फाइनल 28 मई रविवार को यानी कि कल चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा इन दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में खेला जाएगा।

फाइनल से पहले महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे चेपक स्टेडियम

MS Dhoni

वहीं इस मुकाबले से पहले इस समय चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान कैप्टन कूल यानी कि महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपने घरेलू मैदान चेन्नई के चेपक स्टेडियम में घूमते हुए नजर आ रहे हैं।

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी का यह वायरल वीडियो हाल ही में का है जहां पर वह अपने घरेलू मैदान चेन्नई के चेपक स्टेडियम में टहलते हुए नजर आ रहे हैं हालांकि इस दौरान वहां पर उनके फैंस आ जाते हैं और उनसे ऑटोग्राफ लेने लगते हैं इस दौरान महेंद्र सिंह धोनी उन सभी को अपना ऑटोग्राफ देते हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की सभी वर्ग के लोगों में प्रसिद्धि

हालांकि इनमें सबसे आश्चर्य की बात यह है कि उनके फैंसों में सिर्फ युवा वर्ग के ही नहीं बल्कि बुजुर्ग वर्ग के भी फैन्स शामिल है। वहीं इस को देख कर यह साफ तौर पर कहा जा सकता है कि महेंद्र सिंह धोनी की प्रसिद्धि केवल युवाओं में ही नहीं बल्कि बूढ़े लोगों में भी है।

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने अपने कप्तानी में दसवीं बार अपनी टीम को फाइनल में प्रवेश कराया है। जो कि एक अद्भुत रिकॉर्ड है क्योंकि अभी तक महेंद्र सिंह धोनी के अलावा यह रिकॉर्ड कोई भी नहीं बना पाया है।

फाइनल जीत के साथ रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे धोनी

वहीं गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले फाइनल मुकाबले को महेंद्र सिंह धोनी हर हाल में जितना चाहेंगे। वहीं यदि महेंद्र सिंह धोनी अपनी कप्तानी में इस फाइनल मुकाबले में जीत दर्ज कर पाते हैं तो वह मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा की बराबरी कर लेंगे जिन्होंने अपनी कप्तानी में 5 बार अपनी टीम को आईपीएल खिताब जीत दर्ज कराई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top