LIVE मैच में सुपरमैन बने रूतुराज गायकवाड़, हवा में ऊँची छलांग लगाकर लपका ब्रूक की हैरतअंगेज कैच, धोनी भी हुए फैन- VIDEO

चेन्नई सुपर किंग्स

आई पी एल 2023 का 29 वां मुकाबला आज चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेला गया। जहां पर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया जो की पूरी तरह से सही साबित हुआ।

ऋतुराज गायकवाड ने लिए हैरतअंगेज कैच

वहीं टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम की शुरुआत बेहद ही खराब रही। हैदराबाद के बल्लेबाज हैरी बुक्स 18 बनाकर आउट हो गए। ब्रुक्स के इस पारी का अंत चेन्नई के स्टार गेंदबाज आकाश सिंह ने ऋतुराज गायकवाड के हाथों शानदार कैच कराकर किया।

ऋतुराज गायकवाड द्वारा हैरी ब्रुक्स के लिए गए इस हैरतअंगेज कैच का वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। हम आपको बता दें कि, आई पी एल 2023 हैरी ब्रुक्स दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे हालांकि उन्होंने केवल एक मुकाबले को छोड़कर अपनी खराब बल्लेबाजी से फ्रेंचाइजी टीम को काफी ज्यादा निराश किया है।

हैरी ब्रुक्स ने एक बार फिर किए अपने फैंसों को निराश

341520049 212276231561095 1124378704175893749 n

वहीं उन्होंने अपने इस खराब प्रदर्शन को आज भी जारी रखते हुए 13 गेंदों का सामना करते हुए 3 चौके की मदद से 18 रन बनाए। वहीं पारी के 5वें ओवर में गेंदबाजी करने आए तेज गेंदबाज आकाश सिंह ने अपने ओवर की दूसरी गेंद पर थर्ड मैन पर खड़े ऋतुराज गायकवाड के हाथों जबरदस्त कैच कराकर उनके पारी को विराम दे दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top