आईपीएल 2023 में संन्यास ले लेंगे धोनी? माही के जिगरी यार सुरेश रैना ने बताई अंदर की बात, रोने लगे फैंस

dhoni

विश्व की सबसे बड़ी क्रिकेट टूर्नामेंट लीग यानी कि आईपीएल (इंडियन प्रीमियर लीग) 2023 का आगाज महीने की 31 मार्च से होगी। साल 2023 आईपीएल इतिहास का 16वां सीजन होगा। वही इस सीजन का पहला मुकाबला कैप्टन कूल यानी कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और गत वर्ष की चैंपियन हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के बीच होगी।

यह सीजन काफी महत्वपूर्ण होने वाला है क्योंकि इस सीजन में कई खिलाड़ी अपने क्रिकेट करियर को हमेशा के लिए अलविदा कहने वाले हैं। इन खिलाड़ियों में एक नाम भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि इस सीजन महेंद्र सिंह धोनी का आखरी सीजन हो सकता है।

हालांकि इस पर एम एस धोनी तथा चेन्नई सुपर किंग्स के टीम मैनेजमेंट की ओर से कोई भी बात नहीं कही गई है। परंतु महेंद्र सिंह धोनी के एक करीबी ने ऐसा बयान दिया है जिससे यह अनुमान लगाया जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी का या आखिरी सीजन हो सकता है। आइए जानते हैं कौन है वह खिलाड़ी ?

कौन है वह खिलाड़ी ?

दरअसल, हम जिस खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि पूर्व भारतीय बल्लेबाज सुरेश रैना है। जिन्होंने धोनी को लेकर बात करते हुए उनके बारे में कहा,

‘अगले साल हो सकता है धोनी फिर आईपीएल खेलें। उनका फॉर्म अच्छा लग रहा है, बैटिंग अच्छी कर रहे हैं। यह सब इस सीजन पर निर्भर करता है कि वह कैसा खेलते हैं। लेकिन यह काफी चैलेंजिंग होगा, क्योंकि वह एक साल से कोई टूर्नामेंट नहीं खेले हैं।’

जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के आरंभ से ही चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के साथ जुड़े हुए हैं और उनकी कप्तानी कर रहे हैं। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को 4 बार आईपीएल का खिताब दिलवाया है।

2 साल के लिए बैन हो चुकी है चेन्नई सुपर किंग्स

हालांकि उनके आगे बस केवल रोहित शर्मा की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस की टीम में जिसने 5 बार ऐसा किया है। चेन्नई सुपर किंग्स की प्रसिद्धि काफी अधिक होने की वजह फ्रेंचाइजी टीम को 2 साल बैन कर दिया गया था हालांकि इसके बाद भी चेन्नई सुपर किंग्स ने काफी शानदार वापसी की ओर ट्रॉफी जीती।

एमएस धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को एक अलग ही मुकाम तक पहुंचाया है। इन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को दो वर्ल्ड कप तथा एक चैंपियन ट्रॉफी जीताई है। विश्व भर में महेंद्र सिंह धोनी की प्रसिद्धि काफी अधिक है। यही वजह है कि यदि महेंद्र सिंह धोनी का यह सीजन आखिरी सीजन होगा तो हर कोई चाहेगा कि वह ट्रॉफी जीतकर ही अलविदा कहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top