इतने महान होकर भी जमीन से जुड़े हैं महेंद्र सिंह धोनी! खेती करते हुए वायरल हुआ वीडियो

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व मिस्टर कूल यानी की महेंद्र सिंह धोनी को आज कौन नहीं जानता। जिन्होंने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को कई महत्वपूर्ण ट्राफियां जिताई है, जिनमें से आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, आईसीसी T20 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी जैसे ट्रॉफियां शामिल है। यही नहीं दिग्गज खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय टीम को एक अलग ही मुकाम तक पहुंचाया है।

हालांकि कुछ समय पहले ही पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया और इस समय वह आपने पर्सनल लाइफ में व्यस्त चल रहे हैं। वही हाल ही में पूर्व कप्तान एमएस धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वे अपने रांची के फार्म हाउस में खेती करते हुए नजर आ रहे हैं।

ms dhoni

प्राकृतिक और जानवरों के प्रति काफी ज्यादा प्रेम भाव रखते हैं – धोनी

एम एस धोनी जितना अपने परिवार और दोस्तों से प्यार करते हैं और उनका देखभाल करते हैं ठीक वैसे ही वह प्रकृति और जानवरों से भी प्यार करते हैं और उसका काफी अच्छे से देखभाल करते हैं। वह आए दिन पर्यावरण को बेहतर बनाए रखने के लिए अपने खेतों में कीटनाशक दवाओं का प्रयोग करते रहते हैं। जिससे कि खेतों की उर्वरक क्षमता नष्ट ना हो और फसल काफी अच्छी तरह से बन सके।

आपकी जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि, महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म हाउस में गेहूं धान, मक्का और दालों की खेती करते रहते हैं। इसके अलावा उन्हें प्राकृतिक और जानवरों से काफी ज्यादा प्यार है जिसकी वजह से वह गायों, बकरियों और मुर्गियों का भी पशुधन करते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by M S Dhoni (@mahi7781)

एम एस धोनी करते हैं गरीबों की मदद

इन सबके अलावा महेंद्र सिंह धोनी अपने फार्म हाउस के माध्यम से ही अपने गृहनगर के लोगों को रोजगार देते हैं और उनके ग़रीब स्थिति को दूर करने की कोशिश करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी द्वारा गृह नगर के लोगों के साथ उनके ऐसे बर्ताव को देखकर हर कोई उनकी प्रशंसा कर रहा है।

महेंद्र सिंह धोनी द्वारा किए गए जैव खेती के कार्यों से न केवल उनके गृह नगर के लोगों की बल्कि पर्यावरण को भी काफी सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top