न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टी20 मैच देखने पहुंचे धोनी और पूरा परिवार, पूरे स्टेडियम में जोर-जोर से गूंजा धोनी-धोनी, फिर माही ने सिर झुककर…देखें वीडियो

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मैच आज यानी 27 जनवरी शुक्रवार को रांची में स्थित जेएससीए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बैटिंग करते हो न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम निर्धारित 20 ओवर में छाह विकेट खोकर 176 रनों का स्कोर भारतीय टीम के सामने खड़ा किया है।

दूसरी तरफ मैच में चार चांद लगाने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के महान पुरुष कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपनी पूरी फैमिली के साथ मैच देखने के लिए आए हैं। धोनी को देखने के बाद भारतीय क्रिकेट फैन्स के बीच एक अलग ही जोश का माहोल देखा जा रहा है।

अपने परिवार के साथ धोनी उठा रहे हैं मैच के लुफ्त

न्यूजीलैंड के खिलाफ रांची शहर में हो रहे तीन मैचो की टी20 सीरीज के पहले मैच को देखने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और उनकी पत्नी साक्षी धोनी मैच का लुफ्त उठाते हुए दिख रहे हैं। मैच देखने के लिए पहुंचे लाखों की सांख्य में दर्शको ने जैसे ही महेंद्र सिंह धोनी को देखा वह जोर-जोर से धोनी-धोनी के नारे लगाने लगे। जिसे देखने के बाद महेंद्र सिंह धोनी ने खुद फैन्स का अभिवदन किया। इस घटना का पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा सुरखियां बटोरता हुआ दिख रहा है।

हम आपको बता दें की इसे पहले महेंद्र सिंह धोनी ने कल यानी की गुरुवार को इंडियन क्रिकेट टीम के सभी प्लेयर्स से मुलाकात की थी, इसके अलावा उन्होने न्यूजीलैंड के प्लेयर्स से भी भेट की थी। इस मैच से पहले भी महेंद्र सिंह धोनी की काफी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी और उसके बाद अब महेंद्र सिंह धोनी मैच देखने के लिए खुद क्रिकेट ग्राउंड पर आए हुए हैं जिसका वीडियो अब पूरे सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। तो आइए देखते हैं ये वीडियो……

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top