भारतीय टीम के इस ऑलराउंडर खिलाड़ी ने अचानक से रचाई शादी, चोरी चुपके कर लिया कोर्ट मैरिज- वायरल हुए अनदेखी ढेरों तस्वीरें

भारतीय टीम के स्टार आलराउंडर खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने अचानक से शादी कर ली है। अचानक से उनके शादी के खबर सुनकर हर कोई फरार हो गया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने शादी के कुछ फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है।

आपको बता दें कि, भारतीय टीम के ऑलराउंडर खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति को पिछले साल सितंबर के महीने में कर्नाटक टीम के खिलाड़ी अर्जुन होयसला ने प्रपोज किया था। जिसके बाद हाल ही में ये दोनों खिलाड़ी शादी के बंधन में बंध गए हैं।

अपने मां को दिया उनके जन्मदिन पर तोहफा

हालांकि इन सब में सबसे रोचक बात यह है कि इन दोनों क्रिकेट्स ने कोर्ट मैरिज की है। जिसकी जानकारी वेदा कृष्णमूर्ति ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से अर्जुन होयसला के साथ शादी की फोटोज शेयर कर के दी है। उन्होंने फोटोज के साथ में लिखा, ‘मिस्टर एंड मिसेज !!! यह आपके लिए है अम्मा। आपका जन्मदिन हमेशा स्पेशल रहेगा। लव यू अक्का। जस्ट मैरिड। 12.01.23.’

पहाड़ों के बीच में किया प्रपोज

पिछले साल कर्नाटक के खिलाड़ी अर्जुन होयसला ने अपने घुटनों पर बैठकर भारतीय ऑलराउंडर खिलाड़ी वेदा कृष्णामूर्ति को प्रपोज किया था‌। अर्जुन होयसला ने उस समय पोस्ट शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा था, ‘और उसने हां कह दिया है।’ अर्जुन ने पहाड़ों के बीच वेदा कृष्णमूर्ति से अपने प्यार का इजहार किया था।’ वेदा कृष्णामूर्ति ने भी सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की थी जिसमें दोनों एक-दूसरे को सगाई की अंगूठी पहनाते दिखाई दे रहे थे।

साल 2016 में फर्स्ट क्लास क्रिकेट में किया डेब्यू

हम आपको बता दें कि, अर्जुन होयसला ने साल 2016 में कर्नाटक के लिए फर्स्ट क्लास क्रिकेट में डेब्यू किया था। अर्जुन होयसला बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज हैं। वहीं अगर वेदा कृष्णामूर्ति की बात करें तो इन्होंने साल 2011 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू किया था। वेदा कृष्णामूर्ति अभी तक टीम इंडिया के लिए 48 वनडे और 76 टी20 मैच खेल चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top