राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम मैनेजमेंट के साथ मनाया अपना 50 में जन्मदिन, नजर नहीं आये ये भारतीय स्टार खिलाड़ी

राहुल द्रविड़

भारतीय टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ ने बुधवार को भारतीय टीम के साथ मनाया अपना 50 वां जन्मदिन। उनके जन्मदिन के इस शुभ अवसर पर सोशल मीडिया पर क्रिकेट प्रशंसकों से लेकर पूर्व क्रिकेटर और उनके साथियों ने उन्हें बधाई दी। अपने जन्मदिन के शुभ अवसर पर सोशल मीडिया पर आज पूरे दिन द्रविड़ छाए रहे। सभी ने द्रविड़ के द्वारा खेली गई ऐतिहासिक पारियों को याद किया और उनके साथ जुड़ी तस्वीरों को शेयर किया।

भारतीय टीम मैनेजमेंट के साथ मनाया अपना जन्मदिन

भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने अपना 50 वां जन्मदिन भारतीय टीम के साथ मनाया। बुधवार को जब भारतीय टीम दूसरे वनडे मैच के लिए कोलकाता में पहुंची तो देखा कि राहुल द्रविड़ के स्वागत में होटल स्टाफ ने केक रेडी रखा। जिसके बाद कोच राहुल द्रविड़ ने टीम मैनेजमेंट और खिलाड़ियों के साथ मिलकर केक काटा और अपना जन्मदिन मनाया। उनके इस जन्मदिन सेलिब्रशन का वीडियो बीसीसीआई ने शेयर किया।

हम आपको बता दें कि, यह दूसरी बार हुआ है, जब राहुल द्रविड़ ने भारतीय टीम के साथ अपना जन्मदिन माया। वें पिछले साल भी भारतीय टीम के साथ दक्षिण अफ्रीका के दौर पर थे। जहां पर उन्होंने भारतीय टीम के साथ अपना जन्मदिन मनाया।

इस साल राहुल द्रविड़ के ऊपर हैं बड़ी चुनौतियां

भारतीय टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ के सामने इस साल कई बड़ी चुनौतियां है। क्योंकि इस साल राहुल द्रविड़ चाहेंगे कि वह भारतीय टीम को बॉर्डर – गावस्कर ट्राॅफी जीतना चाहेंगे। और इसके साथ ही वह चाहेंगे भारतीय टीम लगातार दूसरी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में अपनी जगह पक्की कर।

राहुल द्रविड़ के लिए इस साल सबसे बड़ी चुनौती यह भी है कि भारतीय टीम को क्रिकेट विश्व कप जीतना है। वें इस बार भारतीय टीम को विश्व कप जीताकर भारतीय टीम का 12 साल विश्व कप जीतने का इंतज़ार खत्म करना चाहेंगे। और इसके साथ साथ ही यह साल उनका भारतीय टीम में मुख्य कोच के तौर पर लगभग आखिरी साल भी हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top