सचिन ने किया बड़ा खुलासा, बताया 2007 में युवराज को नजरअंदाज कर क्यों धोनी को दिलाई टीम इंडिया की कप्तानी, जान आप भी कहेंगे वाह!

कैप्टन कूल नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी की गणना विश्व के दिग्गत कप्तानों में किया जाता है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी का खिताब जितवाया है। विश्व भर में महेंद्र सिंह धोनी के काफी फैंस मौजूद है जिसकी वजह से आए दिन उनसे संबंधित खबरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है परंतु हाल ही में क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी को लेकर खुलासा किया।

सचिन तेंदुलकर ने किया खुलासा ‌

क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने हाल ही में इंफोसिस के द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में महेंद्र सिंह धोनी की शुरुआती कप्तानी के बारे में बताया है कि उस समय भारतीय टीम में कई दिग्गज खिलाड़ियों के होने के बावजूद भी महेंद्र सिंह धोनी को क्यों कप्तान बनाया गया।

उन्होंने कहा कि,

‘हम इंग्लैंड में थे जब मुझे कप्तानी की पेशकश की गई थी। मैंने कहा कि हमारे पास टीम में एक बहुत अच्छा लीडर है जो अभी भी जूनियर है और वह ऐसा व्यक्ति है, जिसे आप को करीब से देखना चाहिए। मैंने उसके साथ बहुत सारी बातचीत की है, विशेष रूप से मैदान पर जहां मैं पहली स्लिप में फील्डिंग करता हूं। उस दौरान मैं उनसे पूछता, आप क्या सोचते हैं? हालांकि राहुल कप्तान थे, लेकिन मैं उनसे भी पूछता लेकिन मुझे जो प्रतिक्रिया धोनी से मिलती थी वह बहुत संतुलित, शांत और बहुत परिपक्व होती है।’

उन्होंने आगे कहा कि,

‘अच्छी कप्तानी करना विपक्षी कप्तान से एक कदम आगे रहने से हैं। जैसा कि हम कहते हैं कि जो से नहीं बल्कि होश से खेलो वैसा वह कहता था।वो भी तब जब वह जूनियर था। वह शुरुआत पर बहुत ही स्मार्ट था। आपको 10 गेदों में 10 विकेट नहीं मिलेंगे। यह तुरंत नहीं होता, आपको इसकी योजना बनानी होगी। दिन के अंत में, स्कोरबोर्ड मायने रखता है। उस समय मैंने कप्तानी के सभी गुण देखे इसलिए, मैंने उसके नाक की सिफारिश की।’

आपको बता दें कि, सचिन तेंदुलकर ने साल 2011 में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेले थे वहीं इसके बाद साल 2013 में उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top