“आईपीएल नीलामी में खुद बैठेंगे महेंद्र सिंह धोनी, बेन स्टोक्स नहीं इस खिलाड़ी पर लगायेंगे 12 करोड़ तक की बोली” खुद किया खुलासा

महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल 2023 के लिए सभी खिलाड़ियों के साथ-साथ सभी फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित है वहीं आईपीएल का मिनी ऑक्शन 23 दिसंबर को केरल के कोच्चिन शहर में आयोजित होना है। आई पी एल 2023 पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लगभग आग सीजन हो सकता है।

इसलिए यह कहा जा रहा है कि इस बार महेंद्र सिंह धोनी ऑक्शन टेबल पर बैठकर खुद अपनी टीम चुनेंगे। वहीं पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अनुमान बताया है कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के मिनी ऑक्शन में किस खिलाड़ी पर दांव लगाएंगे।

इस खिलाड़ी के पीछे भाग सकते हैं एमएस धोनी – आकाश चोपड़ा

आकाश चोपड़ा अपने यूट्यूब चैनल पर हमेशा क्रिकेट से संबंधित बात करते रहते हैं वहीं उन्होंने हाल ही में आईपीएल के संदर्भ में सैम कुरैन को लेकर कुछ कहा है। उन्होंने सैम कुरैन को लेकर कहा,

“मुझे लगता है कि सैम कुरैन के लिए वें 10-12 करोड़ की बोली लगा सकते हैं। वह डेथ ओवर और निचले क्रम में बल्लेबाजी कर सकते हैं। ऐसे खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी को पसंद है।”

उन्होंने आगे कहा,

“मुझे लगता है कि वे सैम कुरैन पर दांव लगाएंगे। वह पहले भी फ्रेंचाइजी के साथ रहे हैं और धोनी को फैमिलीरटी पसंद हैं। हो सकता है वह बेन स्टोक्स के लिए जाए और तेज गेंदबाज ऑलराउंडर विकल्प ज्यादा नहीं है। मुझे नहीं लगता कि वह कप्तान बनने के लिए जेसन होल्डर के पीछे जाएंगे। वें खिलाड़ी के तौर पर भी सैम कुरैन जैसे के पीछे जाएंगे। केन विलियमसन को छोड़कर कोई भी कप्तानी के लिए उनकी फिलाष्पी में फिट नहीं है।”

शानदार फार्म में है सैम कुरैन

इंग्लैंड टीम के ऑलराउंडर सैम कुरैन इस समय शानदार फार्म में चल रहे हैं। इन्होंने t20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच में 4 ओवर के अपने स्पेल में 12 देकर तीन विकेट लिए थे। इसके लिए इन्हें मैन ऑफ द मैच का अवार्ड मिला था। इसके अलावा अन्य मैचों में भी उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top