IPL 2023: आईपीएल नीलामी से पहले नीता अंबानी ने चली बड़ी चाल, पोलार्ड की जगह इस धुरंधर की होगी मुंबई इंडियंस में एंट्री, अकेले जीता देता है मैच

IPL 2023

कुछ दिन पहले मुंबई इंडियन फ्रेंचाइजी टीम के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने आईपीएल से संन्यास ले लिया था. जिसके बाद पोलार्ड मुंबई इंडियन टीम की तरफ से बल्लेबाजी कोच के रूप में नजर आएंगे। मुंबई इंडियन की टीम आईपीएल 2023 के होने वाले मिनी ओक्शन में पोलार्ड जैसे हरफनमौला खिलाड़ी की तरह एक नए खिलाड़ी की तलाश में दिखेगी। जिसके लिए इन तीन खिलाड़ियों को मुंबई इंडियन टीम में पोलार्ड की जगह का सबसे बड़ा दवेदार माना जा रहा है।

1. सिकंदर रजा

सिकंदर रजा पहली बार आईपीएल के मिनी ओक्शन में शामिल होने जा रहे हैं और मुंबई इंडियन टीम की पूरी कोशिश होगी इनको खरीदकर अपने टीम में शामिल करने की। इस साल सिकंदर रजा बहुत ही खतरानक फॉर्म में चल रहे हैं, और साथ ही हाल ही में बीते हुए आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2022 टूर्नामेंट में सिकंदर रजा ने बैटिंग करते हुए 216 रन और 6.5 की इकॉनमी से गेंदबाजी कराते हुए 10 विकेट अपने नाम किए थे। जिस वजह से मुंबई इंडियन में पोलार्ड की जगह पर उनको परफेक्ट रिप्लेसमेंट प्लेयर माना जा रहा है।

2. शाकिब अल हसन

अब जब मुंबई इंडियन के दिगज खिलाड़ी पोलार्ड सन्यास ले चुके हैं तो मुंबई इंडियन टीम शाकिब अल हसन को अपनी टीम में शामिल करना जरूर चाहेगी। वह बैटिंग और बॉलिंग दोनों में ही काफी ज्यादा खतरानक प्लेयर हैं। इसके साथ साकिब अल हसन इस समय काफी ज्यादा अच्छे फॉर्म में चल रहे हैं, जिस झलक हम सभी को हो रहे इंडिया वर्सेज बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज में देख सकते है।

3. सैम करन

मुंबई इंडियन टीम के लिए सैम करन एक और पोलार्ड के परफेक्ट रिप्लेसमेंट खिलाड़ी बन सकते हैं, क्योंकि सैम करन भी पोलार्ड की तरह डेथ ओवर में बैटिंग और बॉलिंग करते हुए कमाल दिखाते हैं। इस साल सैम करन काफी ज्यादा आक्रामक फॉर्म में चल रहे हैं जिसका उदाहरण हम सभी ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में देखा था। जहां पर उनको मैन ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से भी नवाजा गया था। इसलिए मुंबई इंडियन की नजर सैम करन पर जरूर होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top