आईपीएल 2023 लीग शुरू होने से पहले मुंबई इंडियन ने कर दी ये बड़ी गलती, मैच विनिंग प्लेयर को खुद नीता अंबानी ने निकाल कर फेंका टीम से बाहर

आईपीएल

एक दो बार नहीं बल्की 5 बार आईपीएल टूर्नामेंट लीग की चैंपियन वाली मुंबई इंडियन टीम का केवल इस साल के आईपीएल में बहुत खराब परफॉर्मेंस देखने को मिला था। इस साल हुए 2022 के आईपीएल लीग में मुंबई इंडियन पॉइंट टेबल में सबसे नीचले स्थान पर थी और लोग मुंबई इंडियन के इतने खराब प्रदर्शन को देख कर काफी ज्यादा हैरान थे। जिसके बाद टीम अब अगले साल होने वाले आईपीएल 2023 सीजन में अच्छा प्रदर्शन करना चाहेगी। लेकिन मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियन टीम से एक बहुत बड़ी गलती हो गई है, जिसका खामियाजा उनको अगले साल होने वाले आईपीएल टूर्नामेंट में देखने को मिल सकता है।

इस प्लेयर को टीम से बहार निकाल फेंका मुंबई इंडियन ने

आईपीएल के पिछले सीजन में मुंबई इंडियन की टीम ने जयदेव उनादकट को टीम में शामिल किया था। लेकिन ओक्शन से पहले जयदेव उनादकट को रिलीज करके मुंबई इंडियन ने बहुत बड़ी गलती कर दी है। इन दिनों जयदेव होम क्रिकेट टूर्नामेंट में बहुत खतरनाक फॉर्म में चल रहे हैं।

कुछ दिन पहले खत्म हुये विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में सौराष्ट्र टीम की तरफ से खेलते हुए जयदेव ने अपनी टीम को विजय हजारे ट्रॉफी का चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभानी है। सौराष्ट्र टीम की तरफ से खेलते हुए विजय हजारे ट्रॉफी टूर्नामेंट में जयदीप ने काफी खतरनाक परफॉर्मेंस दिखाया है। इस टूर्नामेंट में जयदेव ने 9 मैच खेलते हुए 18 विकेट हासिल किए थे।

आईपीएल में है कमाल का रिकॉर्ड

इतने अच्छे फॉर्म में होने के बावजूद भी मुंबई इंडियन ने उनको टीम से बहार निकाल कर बहुत बड़ी गलती कर दी है। सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हम आपको या खास तौर पर बता दे की, जयदेव ने अब तक अपने आईपीएल कैरियर में कुल मिलाकर 91 मैच खेलते हुए 91 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 8.68 का रहा है।

साथ ही जयदेव ने अब तक आईपीएल में राजस्थान रॉयल, राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स, मुंबई इंडियन कोलकाता नाइट राइडर और दिल्ली कैपिटल टीम की तरफ से खेल चुके हैं। अब वे आईपीएल 2023 सीजन में किसी और टीम की तरफ से खेलते हुए देखे जा सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top