पांचवी बार चेन्नई को जीताने के लिए एमएस धोनी ने शुरू की जोरो शोरो से प्रैक्टिस, लगाए लम्बे लम्बे हेलीकाप्टर शॉट- वीडियो

एमएस धोनी

भारत के पूर्व कप्तान व शानदार विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी काफी लंबे समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं. परंतु इस समय वे आईपीएल 2023 की तैयारी में प्रैक्टिस करते हुए दिखाई दे रहे हैं. जोकि महेंद्र सिंह धोनी के फैंस द्वारा एक वीडियो सोशल मीडिया शेयर किया गया है. जिस पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आई पी एल 2023 के लिए मैदान पर पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं. आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने 2022 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था परंतु वे अभी भी आईपीएल खेल रहे हैं।

नेट पर प्रैक्टिस करते दिखे एमएस धोनी

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नेट पर अभ्यास करते हुए नजर आ रहे हैं.जिसमे महेंद्र सिंह धोनी अपने घरेलू मैदान झारखंड क्रिकेट स्टेडियम में नेट प्रैक्टिस करते हुए नजर आ रहे हैं। जहां एक तरफ झारखंड राज्य टीम सैयद मुश्ताक अली 2020 खेल रही है. तो वहीं महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 के लिए नेट प्रैक्टिस कर रहे हैं।

आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी इंटरनेशनल क्रिकेट डेब्यू करने से पहले झारखंड की टीम की ओर से खेला करते थे. इसके बाद महेंद्र सिंह धोनी साल 2015-17 में एक बार फिर झारखंड टीम आ गए और विजय हजारे कप मे कप्तानी करने लगे. इसी के साथ साथ महेंद्र सिंह धोनी ने झारखंड की टीम में मेंटल का भी काम किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top