महेंद्र सिंह धोनी के आईपीएल संन्यास के इंतज़ार में बैठे थे प्रशंसक, सन्यास की बजाय धोनी ने कर दिया ये ऐलान

महेंद्र सिंह धोनी

भारतीय क्रिकेट टीम को दो बार विश्व कप में जीत दिलाने वाले पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने रविवर को एक बड़ी घोषणा का एलान किया, जो की वह 2:00 बजे दोपहर में करने वाले थे। उनके फैंस टकटकी लगाये उनके लाइव आने का इंतजार कर रहे थे। महेंद्र सिंह धोनी के फैन्स को शंका थी की कहीं सबके चहेते धोनी सभी फॉर्मेट से संन्यास लेने की घोषना न कर दे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, 41 वर्ष धोनी ने अपनी लोकप्रियता का फ़ायदा उठते हुए एक ब्रांड को लॉन्च किया है। जिस्के बाद से सोशल मीडिया पर उनकी इस तरह से फैन्स के बिच लॉन्च कार्यक्रम की आलोचना हुई साथ ही उनके फैन्स उनकी इस हरकत से निराश हुए हैं। इसे संबंधित सोशल मीडिया पर काफ़ी मिली जूली प्रतिक्रियाएं दिख रही है।

सिर्फ बिस्किट लॉन्च करने लाइव आए महेंद्र सिंह धोनी

 

लगभग सारी ट्रॉफी भारतीय टीम को जीताने वाले पिछले कप्तान धोनी ने रविवार को एक बिस्किट लॉन्च किया। महेंद्र सिंह धोनी ने बताया की ये बिस्किट 2011 में आया था, जब टीम इंडिया ने वर्ल्ड कप जीता था। एक बार दोबारा है बिस्किट को लॉन्च किया जा रहा है।

धोनी ने अपना सर ऐसा रखा है, जिस पर लोग मज़ाक बना रहे हैं। आपको हम बता दें की, धोनी ने जब क्रिकेट जगत से संन्यास लिया था, तब कोई भी प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं हुई थी। 25 सितंबर को सोशल मीडिया पर लाइव आने की बात भारतीय क्रिकेट टीम के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने 1 दिन पहले बतायी थी। रविवार को लाइव कॉन्फ्रेंस करने का अनुमान लोग उनके संन्यास से संबंधित सोच रहे थे। लेकिन अब तक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले धोनी ने ऐसी कोई घोषना नहीं की है। अगले साल आईपीएल में महेंद्र सिंह धोनी अपनी टीम चेन्नई सुपर किंग्स के साथ खेलते नजर आएंगे।

कमाल का था धोनी का इंटरनेशनल करियर

7 जुलाई 2022 को धोनी 41 साल के हुए हैं। उन्होने टीम इंडिया को दो आईसीसी ट्रॉफी भी दिलाई है। अपने इंटरनेशनल कैरियर में धोनी ने अब तक 90 टेस्ट मैच, 350 वनडे मैच, और 98 टी20 मैच खेले हैं। धोनी ने टेस्ट क्रिकेट में 6 शतक और 33 अर्धशतक लगाये हैं। टेस्ट मैच में दोहरा शतक लगाने का खीताब उनके पास भी है।

अपने वनडे क्रिकेट करियर में धोनी ने 10 शतक और 73 अर्धशतक लगाये हैं। साथ ही टी20 में दो अर्धशतक लगाए हैं। महेंद्र सिंह धोनी के नाम टेस्ट मैच में 4876 रन, एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय में 10773 रन और टी20 में 1617 रन बने हैं। धोनी ने अब तक टी20 क्रिकेट में कुल 361 मैच खेल कर 28 अर्धशतकों के साथ 1667 रन बनाए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top