हर्षल पटेल बने साल के सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज, पंड्या भी लिस्ट में शामिल

हर्षल पटेल

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के खिलाफ खेले गए दूसरा टी20 मैच में भारत ने 6 विकेट से जीत हासिल की। इस मैच के बाद हर्षल पटेल कफी चर्चा में दिख रहे हैं। हर्षल पटेल इस मैच में भारत के लिए काफ़ी महंगा सबित हुए हैं, गेंदबाजी करते हुए अपने 2 ओवर में 32 रन लुटा दिए। इस दौरान अपने दूसरा पारी के 8वी ओवर में मैथ्यू वेड ने 3 छक्के लगाकर 19 रन बटोरे। इससे पहले भी हर साल पटेल मोहाली में खेले पहले टी20 मुकाबले में काफ़ी महंगा साबित हुए थे। तब उन्होने 4 ओवर में 49 रन लुटा दिये थे। इस साल हर्षल पटेल की इकोनॉमी रेट सबसे ज्यादा रही है। वे छक्के खाने वाले गेंदबाज की लिस्ट में सबसे आगे हैं। इस साल हर्षल पटेल की गेंद पर 31 छक्के लग चुके हैं।

हर्षल पटेल बने सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले बॉलर

हर्षल पटेल के साथ-साथ है साल दुसरे भारतीय गेंदबाज की भी जमकर धुनाई हुई है। अब तक का भारतीय गेंदबाजों के नाम बहुत शर्मनाक रिकॉर्ड रजिस्टर किया गया है। युवा गेंदबाजों ने विकेट लिए हैं लेकिन उनकी इकॉनमी ज्यादा रही है। भारतीय क्रिकेट टीम के लिए साल की सबसे बड़ी चिंता गेंदबाजों के रूप में उभर कर सामने आई है। अपनी चोट से जसप्रीत बुमराह अभी तक ठीक भी नहीं हो पाए हैं। गुमरा को छोड़ दिया जाए तो बाकी गेंदबाजों का हाल कुछ खास अच्छा नहीं है। इस समय की सबसे गंभीर समस्या भारतीय टीम के लिए बनी हुई है। इस साल भारतीय गेंदबाजों ने कई छक्के खाए हैं। उनका रिकॉर्ड अगर आप देखेंगे तो हैरान रह जाएंगे।

आईये अब 2022 के अब तक के टी20 में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाजों की बात करते हैं,

सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले 2022 के गेंदबाज़

31 हर्षल पटेल, भारत

23 रोमारियो शेफर्ड, वेस्ट इंडीज

21 अवेश खान, भारत

21 जेसन होल्डर, वेस्टइंडीज

20 मार्क एडर, आयरलैंड

20 युजवेंद्र चहल, भारत

20 हार्दिक पांड्या, भारत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top