महेंद्र सिंह धोनी ने लुंगी पहनकर किया प्रभु देवा के साथ डांस, वीडियो हुआ जमकर वायरल

dhoni

आप सभी क्रिकेट फैंस को यह तो पता होगा कि आईपीएल का 16वा सीजन का आगाज होने में अब केवल 1 हफ्ते का समय बचा हुआ है. सभी के सभी आईपीएल फ्रैंचाइज़ी इस सीजन की तैयारियों के लिए अपने-अपने कैंप लगा दिए हैं। इन सभी बातों को साइड में रखते हुए हम आपको बता दें कि भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व महान कप्तान और चेन्नई सुपर किंग के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो पूरे सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा जोरू शुरू से वायरल हो रहा है.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इस वीडियो में महेंद्र सिंह धोनी बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डांसर वह अभिनेता प्रभु देवा के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. लोगों को इन दोनों का कॉम्बिनेशन काफी ज्यादा पसंद आ रहा है.

महेंद्र सिंह धोनी ने लुंगी पहनकर किया डांस

सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रहा है महेंद्र सिंह धोनी के इस डांस का वीडियो हम आपको बता दें कि टीवीएस स्टार सिटी प्लस बाइक के विज्ञापन का है. जिसका प्रमोशन करने के लिए महेंद्र सिंह धोनी और प्रभु देवा को रखा गया है. इस वीडियो में साफ़ तौर पर देखा जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी लुंगी में है और जब बाइक डीलर उनको टेस्ट ड्राइव करने के लिए चाबी देता है तब वह मना कर देते हैं. परन्तु दूसरी ओर उसी शोरूम में खड़े प्रभु देवा महेंद्र सिंह धोनी को बुलाकर उनको अपने अतरंगी अंदाज़ में लुंगी पहने हुए बाइक पर बैठना सीखते हैं.

इस दौरान प्रभु देवा के ताल से ताल मिलाते हुए महेंद्र सिंह धोनी भी एक जबरदस्त डांस करते है. भारतीय क्रिकेट फैंस को महेंद्र सिंह धोनी द्वारा किये गए इस डांस का वीडियो काफी ज्यादा पसंद आ रहा है और लोग इस वीडियो कमेंट बॉक्स में अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. तो आइए दिखाते हैं यह मजेदार वीडियो…..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top