IPL 2023: रोहित शर्मा और मुंबई इंडियंस की टेंशन खत्म, ये दिग्गज अकेले दम पर जिताएगा नीता अंबानी की टीम को ट्रॉफी

IPL

इंडियन प्रीमियर लीग की अब तक की सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस रही है। मुंबई इंडियंस ने अभी तक आईपीएल के पांच खिताब अपने नाम किए हैं। जो कि किसी भी टीम से सबसे ज्यादा है। परंतु पिछले कुछ सीजन से मुंबई इंडियंस की टीम का फार्म बेहद ही खराब चल रहा है।

वहीं इस बार मुंबई इंडियंस की टीम मैनेजमेंट ने एक बहुत ही बड़ा फैसला लेते हुए वेस्टइंडीज के हरफनमौला खिलाड़ी को मुंबई इंडियन से रिलीज कर दिया है। लेकिन मुंबई के हेड कोच मार्क बाउचर ने मुंबई के लिए एक रामबाण इलाज खोजा है, मुंबई इंडियंस एक बार के चैंपियन बन सकती है।

क्या है मार्क बाउचर का प्लान

मार्क बाउचर ने मीडिया विज्ञप्ति से बातचीत में कहा,

‘हमने पिछले दो सीजनों में हमारे खराब प्रदर्शन की बात की है। कभी-कभी बुरे दौर से गुजर ना कोई बुरी बात नहीं है। मुझे लगता है कि हमने जो सबक सीखे हैं, वे महत्वपूर्ण है। हमने बैठक के दौरान इन निराशाजनक सीजनों से मिले सबक के बारे में बात की है, और मुझे लगता है कि यह सबसे महत्वपूर्ण बात है। आप गिर सकते हैं, लेकिन आपको फिर से खड़ा होना होगा।’

उन्होंने आगे कहा,

‘मेरे लिए आगामी सीरीज फिर से उठ खड़े होने के बारे में है, और इससे कोई ढील या फिर आत्मतुष्टि नहीं होगी। मुंबई इंडियंस का फैन बेस बहुत महत्वपूर्ण है। अगर हमें अपने प्रशंसकों का सपोर्ट मिलता है, तो हमारे घरेलू मैदान में यूपी टीम के खिलाफ खेलना हमारे लिए फायदेमंद होगा। हम आगामी सीरीज में हमारे प्रशंसकों से जोरदार समर्थन का इंतजार कर रहे हैं।

ऐसी है मुंबई इंडियंस की टीम

रोहित शर्मा डोवाल्ड ब्रेविस, इशान किशन, सूर्यकुमार यादव, टीम डेविड, तिलक वर्मा, डैनियल सैम, जोफ्रा आर्चर, जसप्रीत बुमराह, ट्रिस्टन स्टब्स।

रिलीज खिलाड़ी – फैबियन एलेन, कायरन पोलार्ड, टाइमल मिल्स, मयंक मार्कंडेय, ऋतिक शौकीन।

मुंबई इंडियंस ने ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जेसन बैरनडार्फ को 3 साल बाद एक बार फिर मुंबई इंडियंस की टीम में शामिल किया है। मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम के साथ ट्रेड के जरिए उन्हें अपनी टीम में लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top