‘काला चश्मा’ के सिंगर बादशाह के साथ जामकर नाचे धोनी और पांड्या, देख चहल ने किया कटोरा डांस- वीडियो वायरल

महेंद्र सिंह धोनी

इन दिनों भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2023 की तैयारी कर रहे हैं। वहीं न्यूजीलैंड टी20 श्रृंखला में कप्तानी करने वाले ‌भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या को न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे श्रृंखला में आराम दिया गया है।

हाल ही में महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या का एक बर्थडे पार्टी में डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वे बादशाह के काले चश्मे पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी और हार्दिक पांड्या का डांस स्टेप हुआ वायरल

आपको बता दें कि, पूर्व कप्तान धोनी और स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के डांस का वीडियो दुबई एक बर्थडे पार्टी का है जहां वे दोनों इस बर्थडे पार्टी में अटेंड किए थे। वही इस पार्टी में बॉलीवुड रैपर बादशाह अपने सॉन्ग ‘काला चश्मा’ पर रैप करते नजर आ रहे हैं।

इस बर्थडे पार्टी में एम एस धोनी और हार्दिक पांड्या के अलावा कुणाल पांड्या और ईशान किशन भी डांस करते हुए नजर आए। वही भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का ऐसा अंदाज पहली बार देखने को मिला।

आईपीएल 2023 में फिर देखने को मिलेंगे महेंद्र सिंह धोनी

आईपीएल फ्रेंचाइजी टीम चेन्नई सुपर किंग्स को चार बार चैंपियन बनाने वाले महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर आई पी एल 2023 में नजर आएंगे तथा आईपीएल 2023 उनका आखिरी सीजन हो सकता है। वहीं आई पी एल 2023 का मिनी ऑप्शन दिसंबर महीने में होना है। तथा आईपीएल की शुरुआत मार्च अप्रैल में होगा।

वही कुछ दिनों पहले भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपनी कप्तानी में न्यूजीलैंड टीम को तीन मैचों की t20 श्रृंखला में 1-0 से हराकर सीरीज अपने नाम किया। वहीं हार्दिक पांड्या इस समय छुट्टियां मना रहे हैं। यह अनुमान लगाया जा रहा है कि रोहित शर्मा के बाद भारतीय t20 क्रिकेट की कमांड हार्दिक पांड्या को सौंपा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top